Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kamalkant's three partners summoned to Patna

Auraiya News: कमलकांत के तीन साझेदार पटना तलब

Thu, 11 Dec 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kamalkant's three partners summoned to Patna
एनआईए की कार्रवाई
विज्ञापन

फोटो-38-शहर स्थित कमलकांत का आवास व पेट्रोल पंप। संवाद
-कोतवाली पुलिस ने सभी के घर पहुंचकर नोटिस कराए तामील
-दो निझाई चौकी क्षेत्र और एक ब्रह्मनगर के रहने वाले हैं साझेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर के पेट्रोल पंप कारोबारी कमल कांत वर्मा और उसके नजदीकियों के ठिकानों पर एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की कार्रवाई जारी है। जांच एजेंसी ने कमलकांत के तीन साझेदारों को नोटिस जारी कर तलब किया है। पुलिस के माध्यम से उनके परिवार को नोटिस तामील करा दिया गया है। तीन में दो निझाई चौकी क्षेत्र के और एक ब्रह्मनगर के रहने वाले हैं। सभी को अलग-अलग तारीखों पर जांच एजेंसी ने पटना स्थित कार्यालय पर तलब किया है।
शहर स्थित जिला अस्पताल के पास रहने वाले सराफा कारोबारी कमलकांत वर्मा, उसके परिजन और करीबी के घरों पर एनआईए की 10 टीमों ने चार दिसंबर को छापा मारा था। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में करीब 15 घंटे तक जांच चली। इस दौरान जिले के साथ ही कानपुर देहात में संचालित पेट्रोल पंप पर भी टीम पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

जांच के दौरान 13 टीमों ने अलग-अलग जगहों से अभिलेख और असलहे खंगाले थे। अब एनआईए ने उनके साझेदार नेविलगंज निवासी नीलू अग्रवाल, दिबियापुर रोड मोहल्ला होमगंज निवासी अजीत मिश्रा और शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी देवेंद्र बाजपेयी को पुलिस के माध्यम से नोटिस जारी किया है। अजीत को 17, नीलू को 18 और देवेंद्र को 19 दिसंबर को बिहार के पटना स्थित एनआईए ऑफिस तलब किया गया है। कोतवाली पुलिस ने उनके घरों में जाकर नोटिस तामील करा दी है। अब सभी को तय समय पर पटना पहुंचकर एनआईए के सवालों के जबाव देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एनआईए की कार्रवाई के बाद कमलकांत की चर्चा पूरे जनपद में हो रही है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर जांच में क्या मिला और आगे क्या होने वाला है। हालांकि आठ दिन बाद भी पूरे मामले की तस्वीर साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed