{"_id":"83ef8de3a19adafcc4253ca39d54e0ab","slug":"kalash-yatra-out-of-fanfare-singing-mangal-songs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली कलश यात्रा, गाए मंगल गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली कलश यात्रा, गाए मंगल गीत
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 22 May 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद भगवत कथा का शुभारंभ हो गया है। वहीं कलश यात्रा में निकाली गईं भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व सीता की झंाकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
ग्राम रानीपुर में गुरुवार को श्रीराम कथा महोत्सव कार्यक्रम कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। विवेक शुक्ला की बगिया में बने भागवत पंडाल से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने कलश यात्रा में भाग लेकर गगनभेदी नारे लगाए। गाजे- बाजे के साथ निकली कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन
कलश यात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता की झांकी भी निकाली गई। श्रद्धालु महिलाओं ने मंगल गीत गाए। भगवान भोलेनाथ मंदिर से होते हुए कलश यात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया। दोपहर बाद कार्यक्रम स्थल पर कलश की स्थापना कर दी गई।
विज्ञापन
रोजाना सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक राम कथा होगी। दोपहर तीन से सायं छह बजे तक चलेगी। 27 मई को कथा में विश्राम होगा। 28 मई को प्रसाद वितरण कराया जाएगा। कथा को संपन्न कराने में विवेक शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, सुनील, विनय, अवधेश मिश्रा आदि सहयोग कर रहे हैं।