फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   kachre ka hoga nistaran

कंपनी के अधिकारियों ने एमआरएफ सेंटर के संबंध में दी जानकारी

Tue, 07 Jan 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
kachre ka hoga nistaran
औरैया। नगर पालिका परिषद में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में सी एंड डीएस कंपनी के अधिकारियों ने मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर कार्यशाला में पालिका समेत जिले की नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता नोडल अधिकारी नगर पालिका परिषद डॉ. अनीता शुक्ला ने की।
विज्ञापन

कार्यशाला में सी एंड डीएस कंपनी के स्थानीय अभियंता महावीर ने बताया कि मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का निर्माण औरैया जिले के ग्राम सौंधेमऊ में होगा। यह एमआरएफ सेंटर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के मॉडल की तर्ज पर निर्माण कराया जाएगा। जिसमें सूखे कूड़े से प्लास्टिक, रबड़ , पॉलिथीन, लोहा, कांच और कागज अलग-अलग किया जाएगा। इसके अलावा प्लास्टिक व पॉलिथीन आदि के निस्तारण के अलावा गीले कूड़े से खाद बनाने के लिए मशीनें लगाई जाएंगी। इससे जहां जिले भर के लोगों को जगह-जगह पड़े कचरे से फैल रही सड़ांध व गंदगी की गंभीर समस्या से मुक्ति मिलेगी। इससे बनने वाली खाद की बिक्री से आर्थिक लाभ भी होगा। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि उक्त सेंटर का निर्माण कराने के लिए पहले उनकी कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन अब आदेश के तहत यह काम पालिका व नगर पंचायतें अपनेे स्तर से ही कराएंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिका परिषद औरैया के ईओ, जेई, जेई जलकल, सफाई निरीक्षक, डीपीएम औरैया, निर्माण लिपिक के अलावा जिले भर की नगर पंचायतों के उक्त अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed