फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   kachhari me marpeet

कचहरी स्थित बंदीगृह में आपस में भिड़े दो कैदी, एक का सिर फूटा

Tue, 23 Jul 2019 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
kachhari me marpeet
औरैया। कचहरी स्थित बंदीगृह में सोमवार को तारीख पर आए दो बंदी आपस में भिड़ गए। जिसमें से एक का सिर फूट गया। जानकारी होते ही बंदीगृह की सुरक्षा में मौजूद पुलिस कर्मियों ने घायल बंदी को बंदीगृह से बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। जहां उसने डॉक्टरी परीक्षण कराने से इनकार कर दिया। डॉक्टरों ने उधर घटना में घायल बंदी ने पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट कर लहूलुहान किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि एसपी ने बंदी की बात को सिरे से खारिज करते हुए दो बंदियों के बीच हुई मारपीट की बात कही है।
विज्ञापन

सोमवार को तारीख पर आए एनआरआई हत्याकांड के आरोपी राहुल तिवारी को लहूलुहान हालत में बंदीगृह की सुरक्षा लगे पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पताल पहुुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल बंदी का डॉक्टरी परीक्षण करने की तैयारी शुरू की गई लेकिन बंदी ने डॉक्टरी परीक्षण कराने से लिखित रूप से मना कर दिया। इस पर डॉक्टरों ने उसके सिर पर बह रहे खून को देखते हुए प्राथमिक इलाज करने के बाद मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ जाने दिया।
विज्ञापन

घटना के संबंध में घायल राहुल ने बताया कि उसके परिजन उसके लिए खाना लाए थे। जिस पर पुलिस कर्मियों ने खाना फेंक दिया। इसी बात को लेकर उसने जब विरोध जताया तो पुलिस कर्मियों ने उसे मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घटना के संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि उक्त हत्यारोपी राहुल तिवारी पहले भी एक बार तारीख पर आने के दौरान मौका पाकर भाग गया था हालांकि पुलिस ने समय उसे गिरफ्तार कर लिया था। उक्त हत्यारोपी पर अलर्ट घोषित है। सोमवार को जब वह तारीख पर औरैया कचहरी आया तो लॉकअप में उसका एक दूसरे बंदी के साथ झगड़ा हो गया। जिसमें उसके सिर पर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। इसमें पुलिस कर्मियोें द्वारा मारपीट किए जाने की बात बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed