फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Junk guards attack on youth

चौकीदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला

Mon, 03 Sep 2018 12:04 AM IST
चौकीदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला
चौकीदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला Updated Mon, 03 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। क्षेत्र के बिलराई गांव में चौकीदार के हाथों बच्चे को पिटता देख बचाने दौड़े पिता पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती क राया गया है। पुलिस ने चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को ग्राम बिलराई निवासी हेतराम पुत्र स्व. मूरतलाल व उसकी पत्नी खेत पर काम करने गए थे। इधर हेतराम का पुत्र छोटू घर पर गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी गांव का दबंग चौकीदार सुनील पुत्र सूबेदार उसके घर के सामने से निकला और उसके पुत्र छोटू को किसी काम से बुलाया। जब छोटू ने मना कर दिया तो चौकीदार सुनील ने छोटू को पीटना शुरू कर दिया और घसीटते हुए उसे अपने घर ले जाकर दोबारा पीटने लगा। तभी खेत से लौट रहे छोटू के पिता हेमराम ने बच्चे को पिटता देख उसे बचाने का प्रयास किया तो तो चौकीदार से बचाना चाहा। जिस पर चौकीदार ने हेतराम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  उसकी चीख पुकार सुन दौड़े ग्रामीणों को आता देख वह जान से मारने के धमकी देते हुए भाग गया। घायल हेतराम की पत्नी ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को डॉक्टरी परीक्षण हेतु दिबियापुर सीएचसी में भेजा। ग्र्रामीणों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी लालता प्रशाद शुक्ला को बताया कि चौकीदार की दबंगई के गांव के लोग दहशत में हैं। वह  लोगों के साथ मारपीट करता है। सीओ ने बताया कि जल्द ही चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed