{"_id":"d57fe76089307cd37d2838095aa1ca4d","slug":"joint-dir-were-missing-eight-teachers-in-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडी को निरीक्षण में गायब मिले आठ टीचर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडी को निरीक्षण में गायब मिले आठ टीचर
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 06 Feb 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेडी (माध्यमिक शिक्षा) अंजना गोयल ने गुरुवार सुबह तिलक इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर में आठ टीचर गैरहाजिर मिले। तत्पश्चात उन्होंने डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर बोर्ड परीक्षा की तैयारियाें का जायजा लिया।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह 9.30 बजे संयुक्त शिक्षा निदेशक अंजना गोयल को देख कालेज में हड़कंप मच गया। जेडी ने कार्यालय में पहुंचते ही उपस्थिति रजिस्टर कब्जे में लिया। इसी दौरान आसपास घूम रहे टीचरों को जेडी के आने की भनक लगी। वह कालेज पहुंच गए।
विज्ञापन
जेडी ने प्रधानाचार्य आंजनेय सहाय अवस्थी से परीक्षा संबंधी जानकारी ली। निरीक्षण में राजेश कुमार, श्याम नारायन, देवता प्रसाद, वंशगोपाल कुशवाहा, ज्योति पाठक, सतीशचंद्र दुबे व प्रियंका सिंह गैरहाजिर मिले। जेडी ने गैरहाजिर टीचरों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
कालेज के निरीक्षण के बाद जेडी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंची। उन्होंने डीआईओएस राजकुमार पंडित से बोर्ड परीक्षा संबंधी तैयारियों के बारे में जानकारी ली।
आधी-अधूरी तैयारियों को देख उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने डीआईओएस चेतावनी देते हुए कहा कि निश्चित समय तक बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर ली जाए। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराए जाने की हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने अभिलेख भी जांचे।