{"_id":"1d8d9ea7464a5579085781112680e0c6","slug":"jewelry-and-cash-flown-passenger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री के जेवर और नकदी उड़ाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री के जेवर और नकदी उड़ाए
ब्यूरो/ अमर उजाला, ओरैया
Updated Tue, 14 Apr 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला रोड बस स्टैंड से टेंपो से जा रहे यात्री का बैग
विज्ञापन
फाड़कर टप्पेबाज ने जेवर और नकदी गायब कर दी। शिकायत पर पुलिस ने मौके पर
पहुंचकर पड़ताल की।
अहमदाबाद में नौकरी कर रहे सहायल थाना क्षेत्र के गांव बरियोरमऊ निवासी पंकज कुमार पुत्र नंद किशोर घर जाने को शाम करीब चार बजे दिबियापुर में टेंपो पर सवार हुआ। बताया जाता है कि एक चालक ने उसे जबरदस्ती टेंपो में बैठा लिया। पीड़ित के मुताबिक जब वह सौंथरा अड्डा पर उतरा तो देखा कि सीट के नीचे रखा बैग बीच से फटा है।
बैग खोलकर देखा तो उसमें रखे कानों के बृजबाला, अंगुठियां तथा जंजीर और 10 हजार रुपये गायब थे। सौंथरा अड्डे पर उसने मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद सभी दिबियापुर आए और थाना पुलिस से शिकायत की। उपनिरीक्षक विनीत उपाध्याय मौके पर पहुंचे और उन्होंने बस स्टाप पर आटो चालकों तथा स्थानीय लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की।
पीड़ित ने चालक के खिलाफ तहरीर दी। देर शाम उपनिरीक्षक विनीत उपाध्याय आरोपी चालक तथा पीड़ित को लेकर थाने गए।