फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   jcb driver filled dig on road

जेसीबी चालक ने खतरनाक गड्ढ़ों को भरकर पेश की मानवता की मिसाल

Sat, 17 Jul 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
jcb driver filled dig on road
औरैया। औरैया-जालौन स्टेट हाईवे के खतरनाक गड्ढों की ओर जब विभागीय अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया तो सड़क से निकले एक जेसीबी चालक ने बड़े-बड़े गड्ढे मिट्टी से भर दिया। इससे वाहन चालकों को कुछ राहत मिली है। जेबीसी चालक के नि:स्वार्थ कार्य की लोगों ने सराहना भी की।
विज्ञापन

औरैया-जालौन मार्ग (हाईवे 21) पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से आए दिन वाहन फंस जाते थे। हादसों में वाहन चालक भी चोटिल हो जाते थे। हाईवे के खतरनाक खड्ढों की ओर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे। शनिवार को जालौन निवासी प्रदीप पाल जेसीबी लेकर औरैया आ रहे थे। उन्होंने बड़े गड्ढों को सड़क किनारे की मिट्टी से भर दिया।
विज्ञापन

प्रदीप ने बताया कि वह बुंदेलखंड में जेसीबी चलाते हैं। इस मार्ग से अक्सर आना-जाना होता है। पिछले एक माह से सड़क पर गड्ढे देख रहे हैं। अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया तो सोचा मिट्टी से ही भर दें। वाहन चालकों को कुछ तो राहत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन प्रदीप जाटव ने बताया कि जालौन मार्ग पर बने गड्ढ़ों को बंद करने के लिए एई को आदेश दिया जा चुका है। काम न होने के संबंध में उनसे जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed