{"_id":"6a5fc165e743f53a26010f87","slug":"jamunhas-main-road-in-a-dilapidated-state-for-20-years-auraiya-news-c-211-1-aur1008-148473-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 20 साल से बदहाल जमुंहा की मुख्य सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 20 साल से बदहाल जमुंहा की मुख्य सड़क
Wed, 22 Jul 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो-21- बदहाल हुई सड़क पर हुआ जलभराव। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर। भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जमुंहा की मुख्य सड़क 20 साल से जर्जर हालत में है।
जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से करीब दो हजार की आबादी को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इससे स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। बरसात में हालात और खराब हो गई है।
ग्राम प्रधान के पति राम किशोर दिवाकर ने बताया कि 20 वर्ष पूर्व एनटीपीसी द्वारा प्लांट के लिए गांव के किसानों की जमीन अधिग्रहीत की गई थी। इस पर कंपनी ने किसानों को सुविधा देने के लिए इस सड़क का निर्माण कराया था। तब से आज तक इसकी मरम्मत तक नहीं हुई है। ग्रामीण अजय दुबे व रामदत्त का कहना है कि सड़क की दशा सुधारने के लिए डीएम, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए।
प्रधान पति ने भी डीएम, पीडब्ल्यूडी और एनटीपीसी अधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराया। इसके बावजूद बदहाल सड़क की सुध नहीं ली गई। बताया कि कुछ माह पहले काश्तकारों, एनटीपीसी अधिकारियों व जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक में गांव में विकास कार्य कराने का निर्णय हुआ था लेकिन उस पर भी आज तक अमल नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने डीएम से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।