{"_id":"5759b1114f1c1b41359c5d70","slug":"jameen-ke-vivaad-mein-pradhaan-ke-bhaee-ko-golee-maaree-rephar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में प्रधान के भाई को गोली मारी, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में प्रधान के भाई को गोली मारी, रेफर
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
प्रधान के घर के बाहर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की शाम लगभग 6 बजे घर से किसी काम से प्रधान बदन सिंह का भाई बलवीर सिंह पुत्र श्रीराम गांव से बाहर जा रहा था। जैसे ही वह पुरुषोत्तमपुर गांव के मोड़ पर पहुंचा। तभी पीछे से हमलावर ने उस पर फायर झोंक दिया। जिससे बलवीर सिंह घायल होकर गिर पड़ा। इसी बीच फायर होने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।
ग्रामीणों को आते देख हमलावरों ने भागने का प्रयास किया। इस पर ग्रामीणों ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया और मारपीट करके मरणासन्न हालत कर दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों की गंभीर हालत के कारण डाक्टरों ने उन्हें सैंफई रेफर कर दिया।
घटना के पीछे जमीनी रंजिश बताई जा रही है। इस मामले में एसएसआई विष्णु गौतम ने बताया कि मामला जमीनी विवाद का है। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।