फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jam started as soon as railway gate opened, Vande Bharat stopped at outer

Auraiya News: रेलवे फाटक खुलते ही लगा जाम, आउटर पर रोकी वंदेभारत

Tue, 05 Nov 2024 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Jam started as soon as railway gate opened, Vande Bharat stopped at outer
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर 13- बी फाटक पर सोमवार की शाम लगभग 4:20 बजे गेटमैन ने जैसे ही फाटक खोला, जाम में फंसे बाइक सवार, पैदल व चार पहिया वाहनों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

इससे भीषण जाम की स्थिति बन गई। जिसके कारण वंदे भारत समेत कई ट्रेनों को आउटर पर ही रोकना पड़ा।
साेमवार शाम अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर लगे भीषण जाम के चलते कानपुर से इटावा की तरफ जा रही पूजा एक्सप्रेस, वंदेभारत एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस को इनायतपुर गांव के सामने आउटर के होम सिग्नल पर रोका गया। जाम लगने की जानकारी होते ही स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ और थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कड़ी मशक्कत करके 10 मिनट में जाम को खुलवाया। जिसके चलते क्रॉसिंग का गेट 10 मिनट बाद शाम 4:30 बजे बंद किया जा सका। उसके बाद आउटर पर खड़ी सभी ट्रेनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जाम के चलते निकल रहा एसपी का काफिला भी फंस गया। हालांकि पुलिस व आरपीएफ ने उनके काफिले को किसी तरह से जाम से निकलवा कर गंतव्य को रवाना कराया।प
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed