फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   jam on crossing

क्रासिंग पर पांच घंटे जाम, एडीएम व एसडीएम भी फंसे

Mon, 15 Feb 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
jam on crossing
कंचौसी (औरैया)। कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। सोमवार को ट्रैक की मरम्मत के कारण यहां दो बार जाम लगा। इस दौरान लोग फंसे रहे। जल्दी निकलने के चक्कर में वाहन चालकों में मारपीट भी हो गई। जाम में कानपुर देहात के एडीएम व एसडीएम भी फंस गए। स्थिति नियंत्रित करने के लिए फफूंद से जीआरपी बुलानी पड़ी। बमुश्किल एडीएम व एसडीएम के वाहनों को निकाला जा सका।
विज्ञापन

कानपुर दिल्ली मार्ग पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने से कंचौसी क्रॉसिंग पर लोड भी बढ़ा है। क्रॉसिंग दिन में कई बार बंद रहती है। सोमवार को ट्रैक की मरम्मत के कारण कॉशन लेकर सुबह पांच बजे से आठ बजे तक क्रॉसिंग बंद रखी गई। इसके बाद सुबह ग्यारह बजे से दोपहर एक बजे तक फिर क्रॉसिंग बंद कर दी गई। इसके कारण करीब तीन किमी लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

जाम में डेरापुर के एसडीएम रिषी राजवंशी व एडीएम साहब लाल भी फंस गए। वह कंचौसी ओवरब्रिज निर्माण के लिए किसानों का मुआवजा तय करने की समीक्षा बैठक मेेें शामिल होने आए थे। हाल ये है कि जल्दी निकलने के चक्कर में दो वाहन रगड़ गए। चालकों में मारपीट हो गई। बाद में स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर फफूंद से जीआरपी एसआई गुड्डू भारती सिपाहियों के साथ पहुंचे और वाहनों को निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed