फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jam made trouble due to height gauge on both sides of canal bridge

Auraiya News: नहर पुल के दोनों ओर लगे हाइट गेज से जाम बना मुसीबत

Tue, 25 Jul 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 25 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Jam made trouble due to height gauge on both sides of canal bridge
दिबियापुर। नगर स्थित नहर पुल के दोनों ओर हाइट गेज लगाकर बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। इससे सोमवार को पूरे दिन राहगीर भीषण जाम से जूझते रहे। जाम खुलवाने के दौरान यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक से कई बार वाहन सवारों की तीखी नोक झोंक भी हुई। अब झांसी से लेकर शाहजहांपुर तक आने जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग पर लंबा चक्कर लगाकर गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन


विलरायां-पनवाड़ी राजमार्ग पर स्थित पुराने जर्जर नहर पुल पर 22 जुलाई से बड़े वाहनों का यातायात पूरी तरह से बंद करने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए थे। रविवार को पुलिस ने बैरिकेडिंग एवं पुलिस पिकेट लगाकर बड़े वाहनों को रोक दिया था। सोमवार की सुबह 10 बजे लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एसके तिवारी कर्मियों के साथ नहर पुल के ऊपर हाइट गेज लगाने पहुंचे। यहां पर देर शाम तक नहर पुल के दोनों ओर नौ फुट ऊंचे हाइट गेज लगाने का काम चलता रहा। हाइट गेज लगाने के दौरान कई बार सड़क मार्ग पर यातायात रोकना पड़ा। इसके चलते कई बार यहां भीषण जाम की स्थिति बनी। कई बार जाम के कारण वाहन रेंगकर गुजरते नजर आए। जाम में फंसे राहगीर गर्मी में पसीने से तरबतर एवं बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

औरैया की ओर से आने वाले वाहनों को रेलवे ओवरब्रिज से पहले ही फफूंद चौराहे पर रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने एक हाइट गेज फफूंद चौराहे पर लगाने की बात कही। इस पर कुछ व्यापारियों ने इसका विरोध किया। कहाकि फफूंद चौराहे पर हाइट गेज लगने से बड़े वाहन दिबियापुर में नहीं घुस सकेंगे। इससे दिबियापुर के व्यापार पर विपरीत असर पड़ेगा। हालांकि पीडब्ल्यूडी के कर्मियों ने उन्हें बताया कि रात के समय पुलिस बैरिकेडिंग न होने से वाहन सीधे नहर पुल पर पहुंच जाएंगे। नहर पुल के पास संकरा रास्ता होने के कारण बड़े वाहनों को मोड़ने एवं वैकल्पिक मार्ग की ओर भेजने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। स्थिति संभालनी मुश्किल होगी। इसलिए जिला प्रशासन ने फफूंद चौराहे पर भी हाइट गेज लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
धड़ल्ले से गुजरी स्कूली बसें और भारी वाहन

हाइट गेज लगने से पहले प्रशासन के नियम एवं आदेश ताक पर रखकर बड़े और भारी वाहन जमकर नहर पुल से गुजरते नजर आए। स्कूली बसों में सवार बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हुए बसों के चालक बसें लेकर निकलते रहे। सुबह से ही नहर पुल के दोनों ओर पिकेट ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को चकमा देकर निकलते रहे। लेकिन हाइट गेज लगने के बाद स्कूली बसें नहीं निकल पाएंगीं।


-----


जर्जर नहर पुल से पहले संकरे रास्ते पर बड़े वाहनों के पहुंचने के बाद उन्हें वापस लौटाना मुश्किल होगा। भीषण जाम समेत अन्य कई परेशानियों की संभावनाओं को देखते हुए फफूंद चौराहे पर प्रशासन ने हाइट गेज लगाने का निर्णय लिया है। व्यापारियों को समझा दिया गया है। सोमवार देर रात तक फफूंद चौराहे पर भी हाइट गेज लगा लिया जाएगा।- अभिषेक यादव, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed