{"_id":"6920ac5bd76e8a5ca60f7311","slug":"jam-from-canal-bazaar-to-phaphund-intersection-people-struggled-throughout-the-day-auraiya-news-c-211-1-aur1008-134781-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नहर बाजार से फफूंद चौराहे तक जाम, दिन भर जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नहर बाजार से फफूंद चौराहे तक जाम, दिन भर जूझे लोग
विज्ञापन
फोटो-11-फफूंद चौराहे पर जाम में फंसे वाहन । संवाद
दिबियापुर। शुक्रवार को सहालग के कारण सड़कों पर निकली भीड़ से नगर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पूरे दिन नहर बाजार से लेकर फफूंद चौराहे तक लगे जाम से राहगीर और वाहन चालक परेशान रहे। सड़कों पर वाहनों की लाइन लगने से लोग पैदल निकलने तक के लिए रास्ता खोजते रहे।
सुबह नाै बजते ही नहर बाजार से लेकर ओवरब्रिज और फफूंद चौराहे तक जाम लगना शुरू हो गया था। इन स्थानों पर दिन में कई बार जाम की स्थिति रही। दोपहर में सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम विकराल हो गया। स्थिति यह हो गई कि औरैया रोड, बेला रोड व स्टेशन रोड की ओर से आ रहे वाहन जल्दी निकलने के चक्कर में आड़े-तिरछे फंस गए। दोपहर तक स्थिति यही रही।
स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चे भी कुछ देर के लिए जाम में फंसे रहे। हालांकि पुलिस जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती दिखी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सहालग में बड़ी संख्या में लोग गांव क्षेत्र से बाजारों में खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं। बरात के वाहन भी निकलते हैं और दोपहर बाद स्कूली बच्चों की छुट्टी भी हो जाती है। ऐसे में यातायात व्यवस्था ठीक न होने से सड़कों पर लोड बढ़ने से जाम लग जाता है। (संवाद)