फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   its difficult to moove on flyover

फ्लाईओवर पर गड्ढे, वाहन चालक परेशान

Tue, 09 Feb 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
its difficult to moove on flyover
ककराही बाजार साइड पर रेल फ्लाईओवर पर गहरे गड्ढे। - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर बने फ्लाईओवर पर गड्ढों से लोग परेशान हैं। रोड पर जगह-जगह नालियां जैसी बनने से हादसे की आशंका रहती है। चढ़ाई से ही शुरू हुए हिचकोले सफर के अंत तक जारी रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से गड्ढे भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन

औरैया कन्नौज मार्ग स्थित दिबियापुर फ्लाईओवर औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, जालौन, झांसी आदि जनपदों को आपस में जोड़ता है। झांसी की ओर से आने वाले ओवरलोड ट्रक व डंपर के कारण फ्लाईओवर पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। दिबियापुर में फ्लाईओवर के दोनों ओर ककराही बाजार व भगवतीगंज साइड पर चढ़ाई शुरू होते ही वाहन चालकों की परेशानी बढ़ जाती है। कई जगह फ्लाईओवर पर रोड ऊपर-नीचे होने से वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। इसके कारण हादसे का भी डर रहता है। दुपहिया वाहन सवार अक्सर गिरकर घायल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द फ्लाईओवर रोड की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed