{"_id":"67193a5e05ee76caa00db75e","slug":"iti-of-the-district-was-completed-in-seven-years-auraiya-news-c-211-1-aur1006-118022-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सात साल में बनकर तैयार हुई जिले की आईटीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सात साल में बनकर तैयार हुई जिले की आईटीआई
विज्ञापन
औरैया। अटसू व बिधूना के बाद औरैया सदर में आईटीआई में युवाओं की तकनीकी व रोजगार परक शिक्षा व कौशल विकास को पंख लगने की कवायद अगले सत्र से शुरू हो जाएगी।
औरैया सदर के पढ़ीन में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को लेकर साल 2017 में भवन व परिसर निर्माण की कवायद शुरू हुई। शुरुआती दौर में काफी कुछ काम बजट के अभाव सुस्त पड़ा। इसी बीच कोरोना कॉल का भी झटका लगा। युवाओं के कौशल विकास पर लगा यह विराम अब हट चुका है।
सात करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से आखिरकार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनकर तैयार हो गया है। चार वर्कशाप की सुविधा से लैस है। यहां मुख्य प्रशासनिक भवन के साथ-साथ परिसर को युवाओं की तय 280 सीटों के अनुरूप ढाला गया है। चार वर्कशाप में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मोटर मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक व आरएसी शामिल हैं। यहां पर पढ़ाई के बाद युवा प्रशिक्षण के प्रायोगिक माध्यम से गुजरेंगे।
विज्ञापन
अगले सत्र तक इस भवन को पीपीपी मॉडल के आधार पर किसी प्राइवेट संस्था के माध्यम से संचालित करने की रूपरेखा तैयार की गई है। प्राइवेट संस्था को यह जिम्मेदारी निदेशालय स्तर से सौंपी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
युवाओं को मिलेगी सहूलियत
रोजगार परक तकनीकी शिक्षा व कोर्स के लिए शहर में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान युवाओं के लिए आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित होगा। शहर में प्रशिक्षण की सुविधा होगी। रोजगार सृजन के रास्ते खुलेंगे। शहर के लोगों को अटसू व बिधूना का रुख नहीं करना होगा। खास बात यह है कि फिटर, टेक्नीशियन, इलेिक्ट्रशियन व मोटर मैकेनिक के स्कोप में भविष्य देख रहे युवाओं को अत्याधुनिक कार्यशाला की सौगात मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
औरैया सदर के पढ़ीन में आईटीआई बनकर तैयार हो गई है। हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संस्था को पीपीपी मॉडल पर प्राइवेट संस्था के माध्यम से चलाया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से निर्णय लिया है। अगले सत्र से 280 प्रशिक्षु के दाखिले शुरू होंगे। - डॉ. संजीव कुमार, प्राचार्य आईटीआई