{"_id":"f9eff053c9ec551da38a5ce2b9b77b2e","slug":"is-hai-auraiya-apni-nagaria-babua-see-you-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इह है औरैया नगरिया, तू देख बबुआ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इह है औरैया नगरिया, तू देख बबुआ...
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 05 Apr 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
शहर में जाम लगना आम बात है, एक दिन में तीन-चार बार जाम के झाम में शहरवासियों का फंसना आम बात है। सुबह हो या दोपहर या फिर शाम लोगों को जाम में घंटों फंसना अब मामूली बात है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त न होना लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। पेश है यातायात व्यवस्था की पोल खोलती अमर उजाला की रिपोर्ट...
विज्ञापन
यहां नहीं चलता है नियम-कायदा - यातायात व्यवस्था दुरुस्त न होने से नो इंट्री के बावजूद बड़े वाहन शहर में प्रवेश कर जाते हैं। बड़े वाहनों के शहर के प्रवेश करते ही सुभाष चौराहे से लेकर दिबियापुर रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। लोगों को घंटों तक जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
रोक सको तो रोक लो- शहर के बाजाराें का आलम ही निराला है। जिस व्यक्ति का जहां पर मन हुआ, वह वहीं पर अपनी बाइक व कार खड़ी कर सामान खरीदने लगता है। चाहे इस वाहन के पीछे कितना ही जाम क्यों न लगे। लोग घंटों परेशान हो जाते हैं और मजबूरी में किसी दूसरे रास्ते से निकलकर गंतव्य को जाते हैं।
विज्ञापन