{"_id":"bb08c9984419e0e8f1a7f1a4a4d1a2c3","slug":"investigations-were-unclaimed-by-sitting-on-the-aadhar-cards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस मिले आधार कार्डों पर बैठी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस मिले आधार कार्डों पर बैठी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 12 Feb 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
शहर में लावारिस मिले आधार कार्डों के मामले ने जिले से डायरेक्टर पोस्टल सर्विस कार्यालय तक खलबली मचा रखी है। प्रशासन द्वारा डाकघर को जिम्मेदार ठहराए जाने के बाद निदेशक पोस्टर सर्विस भारतीय पोस्ट आफिस ने पूरे मामले की जांच किए जाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
निदेशक कार्यालय की ओर से सब डिवीजन इंचार्ज दिबियापुर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच टीम की ओर से पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
दिबियापुर रोड पर चार फरवरी को सड़क किनारे लावारिस अवस्था में आधार कार्ड एक रिक्शा चालक को पड़े हुए मिले थे। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर आधार कार्डों की वितरण प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए थे।
विज्ञापन
प्रशासन ने भी पूरे मामले में गैर जिम्मेदाराना रुख अख्तियार कर दोष का ठीकरा डाक विभाग के सिर पर फोड़ा था। यहां तक की जिला प्रशासन ने अमर उजाला से लावारिस आधार कार्डों को लेने से भी इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
उधर लावारिस मिले आधार कार्डों की आंच डायरेक्टर पोस्टर सर्विस भारतीय डाकघर आगरा तक पहुंच गई है। निदेशक कार्यालय से गंभीर रुख अपनाते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
निदेशालय की ओर से अधीक्षक डाकघर इटावा को पत्र भेजकर मामले की जांच कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अधीक्षक डाकघर अनिल वर्मा ने प्रकरण की जांच के लिए सब डिवीजनल इंचार्ज डाकघर दिबियापुर अभिषेक शर्मा को जांच अधिकारी नामित किया है।
रजिस्टर पर होने लगी इंट्री- लावारिस आधार कार्ड मिलने के बाद से डाक विभाग में खलबली मची हुई है। आई आफत से बचने के लिए अब डाक विभाग के अधिकारी सब कुछ व्यवस्थित करने में जुट गए हैं। वहीं अब डाकघर में आने वाले आधार कार्ड की इंट्री के लिए रजिस्टर तैयार कर लिया गया है।
लावारिस आधार कार्ड का मामला संवेदनशील है। डाकघर की लापरवाही साफ तौर पर दिखाई दे रही है। संबंधितों अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मौके पर भी जाकर पूछताछ की गई है। जांच प्रक्रिया जारी है।-अभिषेक शर्मा, एसडीआई/जांच अधिकारी
औरैया में मिले लावारिस आधार कार्ड का मामला संज्ञान में आया है। मामले पर जांच बैठा दी गई है। जांच प्रक्रिया जारी है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-विनोद कुमार, निदेशक पोस्टल सर्विस, आगरा