{"_id":"69dd3fc99b60b4caf8000617","slug":"investigation-report-of-crop-loss-due-to-fire-sent-to-the-government-auraiya-news-c-211-1-aur1009-142970-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शासन को भेजी आग से फसल नुकसान की जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शासन को भेजी आग से फसल नुकसान की जांच रिपोर्ट
Tue, 14 Apr 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। ब्लॉक एरवाकटरा के गांव बल्लपुर, राजपुर व काठघोर में आग से जली फसल के नुकसान की रिपोर्ट अब शासन को भेजी गई।
इन गांवों में 16 किसानों की करीब 8.817 हेक्टेयर गेहूं की फसल जली थी। लेखपाल की रिपोर्ट के अनुसार आग से किसानों को करीब 1.60 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
तहसील क्षेत्र के गांव बल्लपुर, राजपुर, काठघोर में तीन अप्रैल को खेत में खड़ी फसल में आग लग गई थी। देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया था, जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, तब तक किसानों की फसल जल गई थी। लेखपाल की रिपोर्ट के अनुसार दशरथ सिंह के 1.679 हेक्टेयर, बलराम 0.506 हेक्टेयर, सुखदेवी 0.465 हेक्टेयर, विजय पाल 0.400 हेक्टेयर के अलावा साझेदार अरविंद, अशोक, राकेश व अन्य के साझा खातों की 0.519 हेक्टेयर फसल भी जल गई है।
फसल नुकसान का आकलन करने के बाद लेखपाल ने रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी थी। तहसीलदार बिधूना द्वारा कराई गई आधिकारिक जांच में फसल जलने की पुष्टि हुई है। एसडीएम गरिमा सोनकिया ने बताया कि लेखपालों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट को शासन में भेज दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन स्तर से निर्धारित प्रावधानों के तहत प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।