{"_id":"58694ef34f1c1b445ceee127","slug":"insurance-agents-pillaged-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा एजेंट को लूट कर हत्या की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा एजेंट को लूट कर हत्या की
auraiya,amar ujala beauro
Updated Mon, 02 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
फफूंद चौराहे पर जाम लगाने का प्रयास करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात बदमाशों ने एक बीमा एजेंट से लूट करने के बाद उसे मरणासन्न हालत में खेत में फेंक दिया। उपचार के दौरान एजेंट की मौत हो गई। सुबह परिजनों ने शव को फफूंद चौराहे पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर पहुंचे एएसपी के समझाने पर परिजन मान गए। मृतक की पत्नी की तहरीर पर लूट एवं हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ग्राम गढ़े का पुर्वा में राधाकृष्ण की चक्की के पास आलू के खेत में ग्रामीणों ने एक बाइक में मीटर की लाइट जलती देखी। कोहरा के कारण स्पष्ट न होने पर ग्रामीण पास गए तो वहां एक युवक घायल अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर उसे सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही मौके पर मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। सीएचसी पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त ब्रजेश शुक्ला (45)पुत्र रामलखन शुक्ला निवासी सेंट साईंनाथ स्कूल के पास दिबियापुर के रूप में की। हालत गंभीर होने पर ब्रजेश को निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां देर रात उसकी मौत हो गई।
युवक की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने सुबह शव रखकर फफूंद चौराहे पर जाम लगा दिया। हालांकि कुछ ही देर बाद एएसपी के समझाने पर सभी मान गए। इसके बाद एसपी रामकिशोर, एएसपी, सीओ व प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ की। पत्नी मंजू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पति रोज की तरह शाम चार बजे घर से निकले थे। रात में बहनोई अश्वनी कुमार अवस्थी निवासी राणानगर के पास फोन आया कि उनके पति सड़क किनारे बेहोश पड़े हैं। पति के पास एक सोने की चेन, खाताधारकों से जमा किए गए करीब डेढ़ लाख रुपये अज्ञात बदमाशों ने लूटकर हत्या कर दी। पुलिस ने लूट एवं हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
एसपी रामकिशोर के अनुसार घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। सर्विलांस की मदद ली जा रही है। 48 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। इधर, पुलिस ने घटनास्थल पर मिट्टी के नमूने ले लिए हैं।
हत्या व एक्सीडेंट में उलझी पुलिस
एसपी एवं एएसपी ने मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि घायल एजेंट के ऊपर बाइक पड़ी थी। इस पर पुलिस ने हादसे की आशंका जताई। लेकिन परिजन इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि साल का अंतिम दिन होने के कारण ब्रजेश के पास उपभोक्ताओं से जमा की गई लाखों की धनराशि होनी चाहिए। उसके गले से सोने की जंजीर, अंगूठी आदि गायब थी। बाइक से गिरने के निशान कपड़ों पर नहीं थे। परिजनों की मानें तो केवल नाक पर चोट थी। शरीर के अन्य हिस्सों पर कोई निशान नहीं मिला।
बेटे के साथ नववर्ष नहीं मना सके ब्रजेश
बेटे की फरमाइश पर शनिवार शाम ब्रजेश नया वर्ष मनाने के लिए केक लेने निकले थे। स्टेशन रोड पर मस्जिद के सामने स्थित दुकान से उन्होंने केक खरीदा। इसके बाद उन्होंने घर आने की बात कही। फिर अचानक ग्राम गढ़े का पुर्वा जाने की क्या वजह रही। यह बात परिजनों के दिमाग में खटक रही है।
पशुपालक व मृतक के बीच हुई लंबी बात
घटना से पहले मृतक ब्रजेश शुक्ला की अंतिम एवं लंबी बातचीत ग्राम खेरा में रहने वाले पशुपालक से हुई। इससे वह भी शक के दायरे में है। परिजन बताते हैं कि ब्रजेश शुक्ला रोज सुबह ग्राम खेरा में एक पशु पालक के घर से दूध लेने जाते थे। फोन पर अंतिम बातचीत उसी पशु पालक से हुई। वह भी करीब 23 मिनट। परिजनों ने पशु पालक पर शक जाहिर किया तो पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की।