फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Instructions to provide treatment to seriously ill prisoners in Saifai

Auraiya News: गंभीर बीमार बंदियों को सैफई में उपचार दिलाने के निर्देश

Thu, 25 Dec 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 25 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Instructions to provide treatment to seriously ill prisoners in Saifai
फोटो-26-इटावा जेल में निरीक्षण करते जिला जज मौजूद डीएम व एसपी। स्रोत: प्रशासन - फोटो : सांकेतिक
औरैया। इटावा स्थित जिला जेल का जिला जज ने डीएम व एसपी के साथ बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान गंभीर रूप से बीमार बंदियों का सैफई में उपचार करने के निर्देश दिए गए। साथ की बंदियों को दिए जाने वाले खाने की भी जांच की गई।
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय निर्देश पर बुधवार को जिला जज मयंक चौहान, डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी अभिषेक भारती, अपर जिला जज महेश कुमार और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिसोदिया बुधवार को इटावा स्थित जिला कारागार पहुंचे। यहां जेल व अंदर विधिक सहायता केंद्र का निरीक्षण किया गया। वहां बंदियों को दी जा रही विधिक सहायता की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर बंदियों की समस्याओं को भी सुना गया। उनके अधिवक्ता, उनके परिवार द्वारा की जा रही पैरवी और रिहाई के संबंध में जानकारी ली। कौशल विकास के तहत संबंधित से आवश्यक पत्राचार करने को कहा गया। बंदियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बाद में बंदियों के दिए जाने वाले नाश्ता व खाना की गुणवत्ता के लिए रसोईघर पहुंचे। बीमार बंदियों को जेल में बने अस्पताल में सही उपचार के करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गंभीर बीमार बंदियों का सैफई स्थित अस्पताल में इलाज कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह भदौरिया, जेलर राकेश वर्मा, डिप्टी जेलर वंदना गौतम, कार्यालय प्रभारी ऋषभ पोरवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed