फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Instructions to accelerate development works and construction works

विकास कार्यों और निर्माण कार्यों में तेजी लाने की हिदायत

Wed, 07 Aug 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Instructions to accelerate development works and construction works
औरैया। कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में जनपद में चल रहे विकास कार्यों और निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को विकास कार्य निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि रिबोर योग्य हैंडपंप को रिबोर किया जाए। जो सामान खराब निकले उसकी नीलामी करके प्राप्त धनराशि ग्राम पंचायत निधि में जमा की जाए। डीएम ने डीएसओ को निर्देश दिया कि राशन कार्ड सूची सें अपात्र लोगों को तत्काल बाहर किया जाए। नए ऑनलाइन आवेदन को ग्राम पंचायत सचिव और उसके बाद खंड विकास अधिकारी के सत्यापन के बाद ही बनाया जाए। जिन आवेदनों को निरस्त किया जाए उसमें उसका कारण स्पष्ट किया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम और बीडीओ को निर्देश दिए कि सरकारी उचित दर की दुकानों का निरीक्षण किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाए। अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों का वेतन नगर में हो रही सफाई के अनुसार ही निकाला जाए। जिलाधिकारी ने पीडी को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु प्राप्त लक्ष्य के अनुसार जल्द से जल्द आवासों का निर्माण कराया जाए। जांच में अपात्र पाए गए लाभार्थियों से रिकवरी कराई जाए। जिन ग्रामों में 2 से अधिक अपात्र लाभार्थी मिले, उसमें संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पीओ डूडा को शहरी आवास योजना के लिए बनाई जा रही लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराई जाने और उसके बाद ही उनकी फीडिंग करने को कहा। अटसू और अजीतमल के अधिशासी अधिकारियों द्वारा शौचालय निर्माण की गलत सूची फीड करने पर जिलाधिकारी ने दोनों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एक्सईएन सिंचाई को निर्देश दिए कि सभी माइनरों में पानी पहुंचाया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि जिन विभागों द्वारा पैसा उपलब्ध हो गया है। उनके निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम और बीडीओ को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने चल रही फीडिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए। मौसम जानकारी ने सीएमओ एके राय को निर्देश दिए कि सभी संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध रहे।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीकृष्ण त्रिपाठी, डीएफओ सुंदरेसा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार शुक्ला सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed