{"_id":"6a6508f0221bf68b760c74f8","slug":"instructions-issued-to-resolve-complaints-regarding-harassment-of-women-within-10-days-auraiya-news-c-211-1-aur1024-148707-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर 10 दिन में निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर 10 दिन में निस्तारण के निर्देश
Sun, 26 Jul 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो -34- जनसुनवाई करतीं महिला आयोग की सदस्य। स्रोत:प्रशासन
औरैया। राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता गुप्ता ने शनिवार को विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया।
इस दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं व शिकायतों को सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों का 10 दिन के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में शिकायती पत्र प्राप्त हुए इनमें सर्वाधिक मामले महिला उत्पीड़न से जुड़े थे। अनीता गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित व सुलभ न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इसी उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि महिलाओं की छोटी-बड़ी हर शिकायत को पूरी गंभीरता से लिया जाए और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी जनसुनवाई में अधिकारी अपने पिछले कार्यों का लिखित ब्योरा साथ लाएं।
विज्ञापन
जनसुनवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर अरसला नाज, जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश पाण्डेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रवींद्र कुमार शशि, डीसी मनरेगा रामदुलार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार, महिला थानाध्यक्ष पूजा राठौर, संरक्षण अधिकारी रीना देवी, वन स्टॉप सेंटर परामर्शदाता स्मृति सिंह समेत महिला कल्याण व अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।