{"_id":"61eef0e60c8db567e474ca95","slug":"inspector-inspector-clashed-in-making-the-bravery-of-villagers-a-good-work-auraiya-news-knp677109945","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से टप्पेबाजी कर भागे दो को पुलिस और ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से टप्पेबाजी कर भागे दो को पुलिस और ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयाना (औरैया)। अयाना थाना क्षेत्र में महिला के जेवर लेकर भाग रहे टप्पेबाजों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़े गए टप्पेबाजों पर गुडवर्क का दावा करने के लिए अयाना थाने के दरोगा व अजीतमल कोतवाली के इंस्पेक्टर आपस में ही भिड़ गए। आखिर में इंस्पेक्टर, दरोगा पर भारी पड़े और आरोपियों को अजीतमल कोतवाली ले आए।
कस्बा अयाना निवासी दुकानदार संतराम कठेरिया ने बताया कि सोमवार दोपहर घर पर पत्नी शकुंतला अकेली थी, तभी दो टप्पेबाज पहुंचे और जेवर चमकाने के नाम पर पत्नी से मंगलसूत्र, बाला व झुमकी ले लिए। एक टप्पेबाज ने पत्नी से गर्म पानी लाने को कहा, पत्नी के भीतर जाते ही दोनों टप्पेबाज बाइक र्स्टाट कर भागने लगे। इस पर पत्नी ने शोर मचाया तो ग्रामीण भी टप्पेबाजों के पीछे दौड़ पड़े।
मुरादगंज चौराहे के पास ग्रामीणों ने टप्पेबाजों को पकड़ लिया। तब तक अयाना थाने के दरोगा महेश चंद्र व सिपाही देवीराम भी पहुंच गए और पिटाई से बचाने के लिए टप्पेबाजों को लेकर अजीतमल कोतवाली की मुरादगंज चौकी पहुंच गए।
विज्ञापन
यहां ग्रामीण तो शांत हो गए लेकिन टप्पेबाजों पर अपना दावा करने अजीतमल कोतवाली के इंस्पेक्टर भोला प्रसाद भी पहुंच गए। काफी देर तक दरोगा और इंस्पेक्टर के बीच गुडवर्क को लेकर बहस होती रही। आखिर में इंस्पेक्टर टप्पेबाजों को लेकर अजीतमल कोतवाली आ गए।