फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Innocent girl came to Nana's house due to falling wall, rescued safely

Auraiya News: दीवार गिरने से नाना के घर आई मासूम दबी, सुरक्षित निकाला

Mon, 08 May 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 08 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Innocent girl came to Nana's house due to falling wall, rescued safely
अजीतमल। कस्बे के मोहल्ला राजीव नगर में रविवार सुबह कच्चे मकान की दीवार की गिरने से चारपाई पर सो रही मासूम दब गई। मौके पर मौजूद परिजनों व रिश्तेदारों ने कड़ी मशक्कत कर मासूम को मलबे को निकालकर सीएचसी में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

राजीव नगर निवासी सियाराम कुशवाहा मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। वह अपने पांच बेटे मनोज, अरविंद, वीरेंद्र, धर्मेंद राहुल के साथ कच्चे मकान में रहता है। तीन मई को कैंसर पीड़ित पत्नी रामवती (55) की मौत हो थी। जिसपर उसकी बेटियां शिमला, सुशीला व लक्ष्मी घर आई थीं। रविवार सुबह परिजन व रिश्तेदार काम करने में व्यस्त थे।
विज्ञापन

इसी दौरान उदी मोड़ जिला भिंड मध्य प्रदेश निवासी छोटी बेटी लक्ष्मी की डेढ़ साल की बच्ची सोनम छप्पर के नीचे चारपाई पर सोई हुई थी। तभी अचानक से मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। जिससे मासूम मलबे में दब गई। मासूम के दबने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने रिश्तेदारों व पड़ोसियों संग कड़ी मशक्कत कर मासूम को मलवे से बाहर निकाल कर सीएचसी अजीतमल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने मासूम का उपचार कर उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया। जानकारी पर क्षेत्रीय लेखपाल राजकमल ने मौके पर पहुंचकर सर्वे किया। तहसीलदार अजीतमल हरिश्चंद्र ने बताया कि मौके पर राजस्व लेखपाल को भेजकर सर्वे करवाया गया। पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed