{"_id":"6797d0df4e8a75638500cab7","slug":"innocent-child-playing-outside-the-house-dies-due-to-electric-shock-auraiya-news-c-211-1-aur1007-121683-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: घर के बाहर खेल रहे मासूम की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: घर के बाहर खेल रहे मासूम की करंट लगने से मौत
Tue, 28 Jan 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
मृतक संजय
- फोटो : मृतक संजय
एरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव नगला हरिया में घर के बाहर खेल रहा छह वर्षीय मासूम करंट की चपेट में आ गया। पास लगे बिजली के खंभे के सपोर्टिंग वायर में करंट उतरने से उसकी मौत हो गई।
आसपास खेल रहे बच्चों के चीखने पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह से उसे तार से अलग किया। परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
नगला हरिया निवासी राजेश कुमार पाल का छह वर्षीय पुत्र संजय कुमार घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह चंद कदम दूरी पर लगे बिजली के पोल के पास पहुंचा गया। जहां उसने पोल में बंधे लोहे के सपोर्टिंग तार को पकड़ लिया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। बच्चे को तार में चिपकता देख साथ खेल रहे दूसरे बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
शोरगुल की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। किसी तरह से उसे तार से अलग किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
वहीं जानकारी पर पहुंचे थानाध्यक्ष जीतमल ने बताया कि मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।