फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   injured,leopard,kisaan

सराय कछवाह में तेंदुए ने किसान पर किया हमला, फैली दहशत

Tue, 19 Apr 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
injured,leopard,kisaan
फोटो-19एयूआरपी-25 तेंदुए के हमले से घायल किसान योगेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : AURAIYA
ऐरवाकटरा। कस्बा के सराय कछवाह गांव में मंगलवार सुबह मक्के के खेत में छिपे तेंदुए ने एक किसान पर हमला कर दिया। घायल किसान किसी तरह वह वहां से भागा और शोर मचाते हुए ग्रामीणों को जानकारी दी। इससे दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने का प्रयास में लगी है। इसके लिए ड्रोन कैमरे की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

ऐरवाकटरा के सराय कछवाह गांव निवासी योगेंद्र सिंह (58) मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मक्के के खेत में काम कर रहे थे। बताया कि तभी खेत में छुपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। पंजे लगने से वह घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल भेजा और वन विभाग की टीम को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी बिधूना कोमल सिंह, वन रक्षक कुबेर यादव, क्षेत्रीय अधिकारी बेला सोपल सिंह, दरोगा विश्राम सिंह, वन रक्षक ऐरवा कटरा प्रेमशंकर व उप प्रभारी वन अधिकारी औरैया एसके सचान मौके पर पहुंचे। टीम को खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने ऐरवाकटरा थाने की पुलिस के साथ ग्रामीणों के साथ मक्के के खेतों समेत अन्य जगहों पर तेंदुए की तलाश के लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली। साथ ही मक्के के खेत में जाल लगाकर उसे पकडने का प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक तेंदुए को वन विभाग की टीम नहीं पकड़ सकी थी।

क्षेत्रीय अधिकारी कोमल सिंह ने बताया कि खेत की मेड़ व खेत के जिस हिस्से में पानी लगा था, उसमें एक जीव के पैरों के निशान देखे गए है। ड्रोन कैमरे की मदद से खेत के अंदर निगरानी की जा रही है। कानपुर से जाल व पिंजड़ा भी मंगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed