{"_id":"625efdd4cc375510931aa822","slug":"injured-leopard-kisaan-auraiya-news-knp692143113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराय कछवाह में तेंदुए ने किसान पर किया हमला, फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराय कछवाह में तेंदुए ने किसान पर किया हमला, फैली दहशत
विज्ञापन
फोटो-19एयूआरपी-25 तेंदुए के हमले से घायल किसान योगेंद्र सिंह। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐरवाकटरा। कस्बा के सराय कछवाह गांव में मंगलवार सुबह मक्के के खेत में छिपे तेंदुए ने एक किसान पर हमला कर दिया। घायल किसान किसी तरह वह वहां से भागा और शोर मचाते हुए ग्रामीणों को जानकारी दी। इससे दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने का प्रयास में लगी है। इसके लिए ड्रोन कैमरे की भी मदद ली जा रही है।
ऐरवाकटरा के सराय कछवाह गांव निवासी योगेंद्र सिंह (58) मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मक्के के खेत में काम कर रहे थे। बताया कि तभी खेत में छुपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। पंजे लगने से वह घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल भेजा और वन विभाग की टीम को सूचना दी।
सूचना पर वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी बिधूना कोमल सिंह, वन रक्षक कुबेर यादव, क्षेत्रीय अधिकारी बेला सोपल सिंह, दरोगा विश्राम सिंह, वन रक्षक ऐरवा कटरा प्रेमशंकर व उप प्रभारी वन अधिकारी औरैया एसके सचान मौके पर पहुंचे। टीम को खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान मिले।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने ऐरवाकटरा थाने की पुलिस के साथ ग्रामीणों के साथ मक्के के खेतों समेत अन्य जगहों पर तेंदुए की तलाश के लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली। साथ ही मक्के के खेत में जाल लगाकर उसे पकडने का प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक तेंदुए को वन विभाग की टीम नहीं पकड़ सकी थी।
क्षेत्रीय अधिकारी कोमल सिंह ने बताया कि खेत की मेड़ व खेत के जिस हिस्से में पानी लगा था, उसमें एक जीव के पैरों के निशान देखे गए है। ड्रोन कैमरे की मदद से खेत के अंदर निगरानी की जा रही है। कानपुर से जाल व पिंजड़ा भी मंगवाया गया है।