फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Injured head constable dies during treatment

Auraiya News: घायल हेड कांस्टेबल की उपचार के दौरान मौत

Sat, 10 Feb 2024 02:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 10 Feb 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Injured head constable dies during treatment
रुरुगंज। मेरठ में सड़क हादसे में घायल हेड कांस्टेबल की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव मानी कोठी निवासी रविन्द्र बाबू मेरठ जनपद के पांचली थाना में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात थे। चार फरवरी रविवार को रविन्द्र बाबू ड्यूटी कर घर जा रहा था। रास्ते में दो बाइकों की भिड़ंत में सिपाही घायल हो गया। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगले दिन परिजनों को सूचना मिलते ही पत्नी कुसुमा देवी व बड़ा बेटा मोहित मेरठ रवाना हो गए। शुक्रवार सुबह करीब दो बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सिपाही की मां पूरन देवी, छोटा बेटा हरिओम, बेटी सुधा व आशा का रो-रोकर बुरा हाल रहा। शुक्रवार रात तक शव गांव पहुंचने की उम्मीद परिजनों ने जताई है।

----------------
स्कूटी की टक्कर से वृद्ध घायल
अछल्दा। कस्बा के हरीगंज बाजार निवासी राम किशन राठौर घर से दूध लेने के लिए शुक्रवार सुबह जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी की टक्कर से वह सड़क पर गिर गए। मौके से स्कूटी चालक भाग निकला। राहगीरों ने वृद्ध राम किशन राठौर को एंबुलेंस से सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया। जहां सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। डॉ. ललित कुमार ने बताया कि सीधे पैर की हड्डी टूटने की वजह वृद्ध को सैफई रेफर किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed