फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   injured

युवक पर जंगली जानवर ने किया हमला, रेफर

Sat, 15 Feb 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
injured
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मढ़ापुर में अपनी ससुराल आए जालौन के युवक पर जंगली जानवर ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। उधर से जा ग्रामीणों ने युवक को बचाया और जंगली जानवर को मार गिराया। लहूलुहान युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस जंगली जानवर को चरखा कहा जाता है।
विज्ञापन

जालौन जिले के गांव हदरुख निवासी रामकरन (32) पुत्र निकसन दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। गुरुवार को वह गांव मढ़ापुर स्थित ससुराल पत्नी अनीता को लिवाने आया था। पत्नी के जाने से मना करने पर वह शुक्रवार को घर लौट रहा था। गांव से पैदल हाईवे पर वाहन की तलाश में जा रहा था। तभी बीच रास्ते में बने नाला के पास मौजूद जंगली जानवर (चरखा) ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

लगभग आधा घंटे तक जानवर से अपने को बचाने के लिए भिड़ता रहा।जानवर के हमले से रामकरन लहूलुहान हो गया। तभी उधर से गुजर रहे गांव वालों की नजर रामकरन पर पड़ी। इस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर जंगली जानवर को घेरकर मार दिया। साथ ही मौके पर लहूलुहान हालत में पड़े रामकरन को सौ शय्या युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed