फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ' indradhanush' department with serious diseases shall overcome

‘इंद्रधनुष’ के जरिए गंभीर रोगों पर निजात पाएगा महकमा

Sun, 05 Apr 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 05 Apr 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
' indradhanush' department with serious diseases shall overcome

बच्चों एवं महिलाओं में होने वाली सात बीमारियों से प्रदेश को मुक्त करने के लिए अगले चार महीनों में माह की सात तारीख से प्रारंभ होकर सात दिनों तक स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान चलाएगा।

विज्ञापन



भारत सरकार, यूनीसेफ एवं डब्ल्यूएचओ के इस संयुक्त अभियान का नाम ‘‘इंद्रधनुष ’’ दिया गया है। यह अभियान प्रमुख रुप से दुर्गम स्थानों पर रहने वाली गर्भवती महिलाओं एवं दो वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण के लिए चलाया जाएगा।
विज्ञापन


 
वर्ष 2014 में पोलियो मुक्त राष्ट्र घोषित किया जा चुका है। प्रदेश में आज भी कई जिले ऐसे हैं, जिनमें टीकाकरण की स्थिति चिंताजनक है, इनमें औरैया भी शामिल है। इसी के चलते औरैया को ‘इंद्रधनुष ’ अभियान में शामिल किया गया है। जिले में टीकाकरण को 90 फीसदी तक ले जाने के लिए यह अभियान प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अभियान को इंद्रधनुष नाम इसलिए दिया गया है, क्योंकि इस अभियान के तहत बच्चों को काली खांसी, गला घोंटू, खसरा, टीवी, पीलिया एवं रतौंधी  एवं गर्भवती महिलाओं को टिटनेस के टीके लगाए जाएंगे।

 
दिबियापुर सीएचसी के अधीक्षक डा. विमल कुमार बताते हैं कि आज भी जोगी, घुमंतू जाति के लोगों एवं ईंट भट्ठों पर पथाई करने वालों में जागरूकता का अभाव है। इसके चलते उनकी गर्भवती महिलाएं एवं छोटे बच्चे टीकाकरण से महरूम रह जाते हैं।



अभियान में स्वास्थ्य उपकेंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र कर्मियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, आशा कार्यकर्त्रियों का सहयोग लिया जाएगा ताकि अधिकाधिक टीकाकरण हो सके। वर्ष 2014 में पोलियो मुक्त एवं उत्तर प्रदेश को टिटनेस मुक्त प्रदेश घोषित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed