{"_id":"653e9e7d6ffa9b7c46025499","slug":"incomplete-community-toilets-are-proving-to-be-a-showpiece-auraiya-news-c-211-1-aur1001-4706-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शोपीस साबित हो रहे अधूरे पड़े सामुदायिक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शोपीस साबित हो रहे अधूरे पड़े सामुदायिक शौचालय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2019-20 में स्वच्छ भारत अभियान के तहत बिधूना व अछल्दा ब्लाक की ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया। ग्राम पंचायतों में पांच लाख रूपयों से अधिक लागत से सामुदायिक शौचालय बनाने कार्य किया गया था, लेकिन किसी प्रधान ने अपनी निजी जगह बना लिए तो किसी ने खाद के गड्ढों में इसका निर्माण करा दिया। चार साल बीत जाने के बाद भी कई स्थानों पर शौचालय अधूरे पड़े हैं। इससे यह शौचालय शोपीस सबित हो रहे हैं।
बिधूना ब्लॉक क्षेत्र की 69 ग्राम पंचायतों व अछल्दा में 64 ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत करोड़ों रुपये खर्च करके सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया। बिधूना बंथरा में पूर्व प्रधान ने सलेमपुर गांव में अपनी निजी जगह पर शौचालय का निर्माण करा लिया। बंथरा के मजरा सलेतपुर में बाउंड्रीवाल के अन्दर सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा दिया गया। बाउंड्री के अंदर होने से ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रही है। सांवलिया में पूर्व प्रधान ने अपने खेत में गांव के बाहर शौचालय का निर्माण करा दिया। खेत में बनें होने के साथ शौचालय अधूरा पड़ा है। धनवाली में खाद के गड्ढों में सामुदायिक शौचालय लगभग चार साल से अधूरा पड़ा है। कल्यानपुर जागू व मऊ में शौचालय बंद पड़े हैं। अछल्दा ब्लॉक की ग्राम पंचायत शिवपुर के मजरा पुर्वा कमल सिंह में चार साल पहले बना सामुदायिक शौचालय में पानी फिटिंग आदि न होने से शौचालय अधूरा पड़ा है। अधिकतर गांवों में या तो सामुदायिक शौचालय अधूरे पड़े हैं या फिर उनके ताले ही नहीं खुल रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को अब भी खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। बिधूना एडीओ पंचायत प्रवीन वर्मा ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय अधूरे पड़े हैं, वहां प्रधान व सचिव को नोटिस देकर काम पूरा कराया जाएगा।