{"_id":"5db331ec8ebc3e93ab3b9d73","slug":"inauguration-of-chief-minister-kanya-sumangala-scheme-auraiya-news-knp5220454195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ
विज्ञापन
औरैया। जिला प्रभारी मंत्री ने कलक्ट्रेट परिसर में जिला स्तर पर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ किया गया। उन्होने योजना के 140 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये।
कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने प्रथम श्रेणी में राधा देवी, विमलेश कुमारी, विनीता देवी सहित 24 कन्याओं को, द्वितीय श्रेणी में लली, सोनी देवी, पूजा देवी सहित 86 कन्याओं को, पांचवीं श्रेणी में सुमन देवी, निशा देवी, ममता देवी सहित 26 कन्याओं को एवं छठवीं श्रेणी में सवित्री देवी, रामदेवी, रानी सहित चार कन्याओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस मौके उन्होंने कहा कि यह योजना बालिकाओं एवं किशोरियों को और अधिक सशक्त करने के लिए शुरू की गई है। इससे कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करने, सामान्य लैंगिक अनुपात स्थापित करने, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने में सहायता प्रदान करेगी। इसमें छह श्रेणियों के माध्यम से कन्याओं की आर्थिक मदद की जायेगी। इसमें प्रथम श्रेणी में दो हजार, द्वितीय श्रेणी में एक हजार, तृतीय श्रेणी में दो हजार, चतुर्थ श्रेणी में तीन हजार, पंचम श्रेणी में तीन हजार, छठवीं श्रेणी में पांच हजार रुपये की धनराशि एक मुश्त दी जायेगी। इससे महिला सशक्तीकरण को बल मिलेगा।
भाजपा जिलाध्यक्षा गीता शाक्य ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर महिला सशक्तीकरण ने लिए अनेकों इस अवसर पर डीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि यह योजना बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देने एवं स्वालंबी बनाने में सहायता प्रदान करेगी। परिवार की अधिकतम दो कन्याओं को लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम स्थल पर ही एलईडी वैन लगाकर आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, प्रधानों, छात्राओं को लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम का संजीव प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर सदर विधायक रमेश दिवाकर, बिधूना विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य, एसपी सुनीति, सीडीओ बृजकिशोर पाठक, एडीएम रेखा एस चौहान, जिला प्रोबेशन अधिकारी आवेश कुमार, उप कृषि निदेशक विजय कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।