{"_id":"5a3808b54f1c1bee688c293e","slug":"in-two-parts-the-bunty-malwa-ghat-was-obstructed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी सवा घंटा बाधित रहा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी सवा घंटा बाधित रहा मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन फफूंद पर कपलिंग टूटने के बाद खड़ी मालगाड़ी को देखते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले में दिल्ली की ओर जा रही कोयले से लदी मालगाड़ी सोमवार को सुबह कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई। मालगाड़ी का आधा से अधिक हिस्सा कंचौसी और फफूंद के बीच छूट गया, जबकि इंजन के साथ वाला हिस्सा फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंच गया। इससे करीब सवा घंटे तक अप रेलवे ट्रैक पर यातायात ठप रहा। कई ट्रेनें पीछे के रेलवे स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
सोमवार की सुबह तकरीबन नौ बजे कोयले से लदी मालगाड़ी कंचौसी रेलवे स्टेशन से गुजरी। बिझाई गांव के पास तेज झटके के साथ मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। मालगाड़ी के गार्ड ने इसकी जानकारी ड्राइवर को वाकी टाकी से दी, जबकि ड्राइवर ने रेलवे स्टेशन फफूंद को दी। ट्रेन को फफूंद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर रोक दिया गया। यहां से मालगाड़ी के इंजन को अलग कर दोबारा पीछे छूटे वैगनों को लाने के लिए भेजा गया। लगभग सवा 10 बजे छूटे वैगनों को फफूंद रेलवे स्टेशन तक लाया जा सका। इस दौरान सवा घंटे तक दिल्ली हावड़ा अप रेलवे ट्रैक पर यातायात ठप रहा।
इस दौरान कंचौसी रेलवे स्टेशन पर रोकी गई मेमो पैसेंजर ट्रेन लगभग 11.20 बजे फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंच सकी। मालगाड़ी में आई तकनीकी खामी के कारण दोनों डाउन लाइनें व्यस्त होने से गोमती एक्सप्रेस के स्थान पर रोकी गई 15631 बार्मर गुवाहाटी एक्सप्रेस को डाउन मेल लाइन पर रोकना पड़ा। इसके चलते यात्रियों को प्लेटफार्म के बिना पटरियों से ही ट्रेन पर चढ़ना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
एक वैगन की कपलिंग टूटी होने के कारण इसे फफूंद में ही छोड़कर दोनों हिस्सों को जोड़ा गया। इसके बाद भी तकनीकी खामी के कारण मालगाड़ी आगे नहीं बढ़ाई जा सकी। बाद में तकनीकी खामी को दूर कर मालगाड़ी को शाम पौने चार बजे गंतव्य की ओर रवाना किया जा सका।
स्टेशन अधीक्षक राजीव राजा शुक्ला के अनुसार मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंटने के कारण लगभग सवा घंटे तक डाउन रेलमार्ग ठप रहा। यहां बता दें कि आटोमैटिक सिग्नल प्रणाली लागू होने के कारण सेक्शन में तीन किलोमीटर तक कोई ट्रेन नहीं होती। यदि आज मालगाड़ी दो भाग में बंटने के बाद रेल अधिकारी जरा सी लापरवाही बरतते तो बड़ा हादसा हो सकता था। अधिकारियों ने आनन फानन पीछे आ रही ट्रेनों को जहां का तहां रोक दिया था।
कपलिंग का कुछ हिस्सा पहले से ही था क्षतिग्रस्त
दिबियापुर। रेलवे स्टेशन फफूंद के कई कर्मियों ने बताया कि अधिकतर मालगाड़ी की कपलिंग खुलने की जानकारी मिलती है। परंतु ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि कपलिंग टूट गई हो। कर्मी बताते हैं कि प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को चेक किया जाता है। कपलिंग का कुछ हिस्सा काफी पहले से ही टूटा था। अनदेखी के कारण आज बड़ा हादसा होते होते बचा।
पैसेंजर ट्रेन दो घंटे बाद पहुंचने से यात्री रहे परेशान
दिबियापुर। मालगाड़ी बंटने से सभी ट्रेनों को पीछे के रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासतौर पर पैसेंजर ट्रेन के लगभग दो घंटे देरी से पहुंचने के कारण रेलवे स्टेशन फफूंद पर यात्री परेशान रहे। पैसेंजर ट्रेन आने के बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।
जनसाधारण एक्सप्रेस में चेनपुलिंग, एक को पकड़ा
दिबियापुर। अहमदाबाद से मुजफ्फरपुर जा रही 15270 जनसाधारण एक्सप्रेस में अछल्दा पाता के मध्य चेनपुलिंग कर दी। आरपीएफ ने एक यात्री को चेनपुलिंग करने के आरोप में मौके से पकड़ लिया। इस दौरान लगभग 15 मिनट तक ट्रेन विलंबित हुई। आरपीएफ के एसआई बब्लू सिंह के अनुसार नानस्टाप ट्रेन 15 मिनट तक चेनपुलिंग में खड़ी रही। चेनपुलिंग के एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।