फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In the convention of traders on 23

Auraiya News: व्यापारियों का महाधिवेशन में 23 को

Thu, 21 Dec 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 21 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
In the convention of traders on 23
औरैया। बरेली में आयोजित होने वाले जिला उद्योग व्यापार मंडल के दो दिवसीय महाअधिवेशन व प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। गुरुवार को व्यापारी नेताओं ने देवकली चौराहा के पास स्थित कार्यालय पर बैठक की। साथ ही महाधिवेशन में जाने को लेकर रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश उर्फ बब्लू बाजपेई ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का एक वर्ष तक आयोजन किया जाना था। जिसके तहत प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के निर्देशों के अनुसार संगठन लगातार कार्यक्रमों का आयोजन करता आया है। इसी क्रम में अब संगठन का दो दिवसीय महाधिवेशन बरेली में 23 दिसंबर से शुरू होगा। इस समारोह में भारत वर्ष के व्यापारी पहुंचेंगे। व्यापारियों के इस महाअधिवेशन व प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता करने हेतु पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शिरकत करेंगे। इस दौरान समारोह कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ-साथ व्यापारियों के मान सम्मान एवं अधिकारों की सुरक्षा आदि पर व्यापक चर्चा की जाएगी। आयोजित कार्यक्रम की सफलता हेतु कार्यक्रम में भाग लेने के लिए औरैया जिले से काफी संख्या में व्यापारी बरेली जाएंगे। इस दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियों में भानू राजपूत, उमेश वर्मा, दीपक अग्रवाल, रानू पांडे, निखिल गुप्ता, मंजुल पांडे, राजा पोरवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed