फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In Dilip murder case, Chamraua Pradhan surrendered in CJM court

Auraiya News: दिलीप हत्याकांड में चमरौआ के प्रधान ने सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर

Sat, 31 May 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 31 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
In Dilip murder case, Chamraua Pradhan surrendered in CJM court
औरैया। हाइड्रा चालक दिलीप के हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे चमरौआ ग्राम प्रधान रामू यादव ने गुरुवार को सीजेएम निधि सिसौदिया की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसे नौ जून तक इटावा जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

इस हत्याकांड में पूर्व में पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में चमरौआ प्रधान रामू यादव का नाम फाइनेंसर के तौर पर सामने आया था। हालांकि एक अन्य आरोपी राहुल यादव अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

मैनपुरी जनपद निवासी दिलीप यादव दिबियापुर में हाइड्रा मशीन का कारोबार करता था। उसकी पांच मार्च को सियापुर गांव निवासी प्रगति के संग शादी हुई थी। शादी के बाद 19 मार्च को सहार थाना क्षेत्र में पटना नहर पुल किनारे कुछ लोगों ने दिलीप पर हमला करते हुए उसे मरणासन्न कर दिया था। उपचार के दौरान दिलीप की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिलीप को गोली मारे जाने की पुष्टि हुई थी। साथ ही उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले थे। साक्ष्य संकलन की कवायद के बीच दिलीप की पत्नी प्रगति व उसके प्रेमी अनुराग के द्वारा शूटरों के जरिए दिलीप की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी प्रगति व उसके प्रेमी अनुराग व हिस्ट्रीशीटर रामजी नागर को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में शूटर रामजी नागर ने घटना को अंजाम देने के लिए चमरौआ प्रधान रामू यादव का नाम सुपारी की रकम पहुंचाने के संबंध में लिया था। इसके अलावा घटना में शामिल होने को लेकर चमरौआ निवासी राहुल यादव का नाम भी सामने आया था।
प्रगति के प्रेमी अनुराग यादव ने अपने मौसेरे भाई रामू यादव व उसके छोटे भाई दुर्लभ यादव व शिवम यादव व रामजी नागर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। हालांकि जिस दिन प्रगति, अनुराग व रामजी नागर की पुलिस ने गिरफ्तारी की थी, उस दिन चमरौआ प्रधान रामू यादव पैसा देने पहुंचने वाला था, लेकिन पुलिस की भनक लगने पर वह मौके पर नहीं पहुंचा था।
इस मामले में प्रगति, अनुराग व शूटर रामजी नागर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस घटना में शामिल आरोपी दुर्लभ व शिवम यादव को मुठभेड़ में दबोचा था। आरोपियों के पास से तमंचे भी बरामद हुए थे।

थानाध्यक्ष सहार पंकज मिश्रा ने बताया कि दिलीप हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे चमरौआ प्रधान रामू यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। शुक्रवार को इसकी सूचना कोर्ट से मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed