फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In a fight, the younger brother hanged himself and died

Auraiya News: झगड़े में छोटे भाई ने लगाया फंदा, मौत

Tue, 17 Jun 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 17 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
In a fight, the younger brother hanged himself and died
अजय का फाइल फोटो। - फोटो : अजय का फाइल फोटो।
अजीतमल। मोहल्ला आर्यनगर में शाम को एक परिवार में दो भाइयों में विवाद हो गया। बातचीत बढ़ने पर आवेश में आए छोटे भाई ने कमरे में रस्सी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

मामले में पिता ने आरोप लगाया कि बड़ा बेटा शराब पीता है, इससे आए दिन विवाद होता था। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थिति मोहल्ला आर्यनगर में हरगोविंद का परिवार रहता है। उनकी पत्नी की पहले मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

बड़ा बेटा शशांक हलवाई का काम करता है। जबकि छोटा बेटा अजय उर्फ कुन्नू (21) ड्राइवर है। सभी लोग एक साथ ही रहते हैं। मंगलवार को किसी बात को लेकर शशांक व अजय में विवाद हो गया, हालांकि परिजनों के समझाने पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को अजय ने कमरे की छत में लगे कुंडे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर परिजन उसे उतारकर सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जांच की और बयान लिए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
पिता हरगोविंद ने बताया कि बड़ा बेटा शराब पीता है, जिसके चलते आए दिन दोनों में विवाद होता था। मंगलवार को भी दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ। जिसके बाद छोटे बेटे ने यह कदम उठा लिया।

कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि घरेलू झगड़े के चलते एक युवक ने जान दे दी। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। परिजनों से पोस्टमार्टम कराने को कहा है, लेकिन वो तैयार नहीं हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed