{"_id":"f67f4aa9cfe80a039265452daada5281","slug":"impressive-debut-srdotsv-exhibition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरदोत्सव प्रदर्शनी का शानदार आगाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरदोत्सव प्रदर्शनी का शानदार आगाज
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की ऐतिहासिक शरदोत्सव प्रदर्शनी का उद्घाटन शनिवार को अपर जिलाधिकारी एके सिंह ने किया। इस मौके पर नगर पालिका इंटर कालेज और गंगाराम बजाज गर्ल्स इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं के मनमोहक कार्यक्रमों से प्रदर्शनी पंडाल मेें अनुपम छठा बिखेर दी। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष नरेंद्र कौर ने की।
मुख्य अतिथि एडीएम एके सिंह ने कहा कि पालिका की ओर से आयोजित ऐतिहासिक शरदोत्सव प्रदर्शनी शहरवासियों के लिए मनोरंजन का अच्छा साधन है। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर तिलक महाविद्यालय के पूर्व भूगोल विभागाध्यक्ष डा.पीएन शुक्ला ने शरदोत्सव प्रदर्शनी के इतिहास के बारे में जानकारी दी।
इससे पूर्व नगर पालिका इंटर कालेज की छात्रा कांक्षी और अपर्णा ने मां सरस्वती शारदे मां... पर नृत्य पेश किया। वहीं गंगाराम बजाज गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा प्रियंका, रिया व श्रद्धा ने स्वागत गीत पेश कर समां बांध दिया।
विज्ञापन
अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने शरदोत्सव प्रदर्शनी में सभी का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी स्थल के लिए निजी भूमि का प्रबंध करने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि एडीएम एके सिंह और विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव का पूर्व विधायक रामजी शुक्ला ने स्वागत किया। वहीं महिला सभासदों ने पालिकाध्यक्ष नरेंद्र कौर व अधिशाषी अधिकारी राधा तिवारी का माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष नरेंद्र कौर ने सभी का आभार जताया।
कार्यक्रम में जुगुल किशोर अग्रवाल, प्रयाग सिंह परिहार, कैप्टन निर्भय सिंह, तेज सिंह कुशवाहा, शिव बालक पाल, अनवार मास्टर, अविनाश अग्निहोत्री, पीके शुक्ला, ओमजी शुक्ला, किशन जी शुक्ला आदि उपस्थित रहे। संचालन अजय शुक्ला ने किया।