{"_id":"6abfdb21dd4278c7b5085df0","slug":"illegal-pistol-factory-operating-under-the-guise-of-a-tubewell-busted-one-arrested-auraiya-news-c-211-1-aur1009-152593-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्यूबवेल की आड़ में चल रही तमंचा फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्यूबवेल की आड़ में चल रही तमंचा फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
औरैया। थाना दिबियापुर व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मलकपुर के खेतों में स्थित एक ट्यूबवेल पर चल रही अवैध शस्त्र निर्माण फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने व अधबने तमंचे, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। यह तमंचे कानपुर देहात, कानपुर, इटावा, आगरा सहित अन्य जिलों में सप्लाई करता था।
एसपी अभिषेक भारती ने प्रेसवार्ता में बताया कि एक अक्तूबर को थाना व स्वाट टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव मलकपुर के भारत सिंह गौर के खेतों में बने एक ट्यूबवेल के पास अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी चलाई जा रही है। टीम ने शाम करीब साढ़े पांच बजे ट्यूबवेल की घेराबंदी कर दबिश दी। वहां एक व्यक्ति ट्रांसफार्मर पर सीधे केबल डालकर वेल्डिंग मशीन व ग्राइंडर की मदद से अवैध हथियार बना रहा था। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर निवासी विनोद कुमार राजपूत (51) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ज्यादा पैसों के लालच में वेल्डिंग के काम की आड़ में अवैध हथियार बनाने का कारोबार कर रहा था। वह तमंचों को दूर-दराज के इलाकों में महंगे दामों पर बेचता था। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर पहले से आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में इटावा जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी के पास से यह हुआ बरामद
पुलिस ने मौके से 19 तैयार तमंचे (315 बोर के 14 तमंचे, 12 बोर के दो तमंचे, 315 बोर की दो अधिया और 12 बोर की 1 अधिया) और 12 अधबने तमंचे बरामद किए। इसके अलावा 16 कारतूस, 16 खोखा, 12 लोहे की नाल, ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, वेल्डिंग मशीन, स्प्रिंग, ट्रिगर, आरी, हथौड़ा समेत अन्य औजार जब्त किए हैं।