फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   IG care instructions

आईजी के निर्देश की नहीं परवाह

Tue, 14 Apr 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ओरैया
ब्यूरो/ अमर उजाला, ओरैया Updated Tue, 14 Apr 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन

थानाध्यक्षों और दरोगाओं को आला अफसरों के निर्देशों

विज्ञापन
और आदेशों की परवाह नहीं है। इसका जीता जागता उदाहरण थानों और कोतवाली की लंबित विवेचनाएं हैं।

पिछले महीने आईजी जोन आशुतोष पांडेय ने थाना और कोतवाली प्रभारियों लंबित विवेचनाएं समय पर निपटाने के निर्देश दिए थे, किंतु इन पर कोई असर नहीं पड़ा। जनपद के नौ थानों और तीन कोतवाली अभी भी दो सौ से अधिक विवेचनाएं लंबित हैं।

पिछले माह जनपद में एसपी कार्यालय का उद्घाटन करने आए आईजी जोन आशुतोष पांडेय ने थानाध्यक्षों को लंबित विवेचनाआें को निर्धारित समय पर पूरा किए जाने के निर्देश दिए थे लेकिन उनके निर्देश का थानाध्यक्षों और दरोगाओं पर कोई असर नहीं पड़ा।

इसकी तस्दीक जिले के नौ थानों और तीन कोतवाली की लंबित विवेचनाएं कर रही हैं। सदर कोतवाली औरैया में 78, बिधूना में 85, अजीतमल 56, एरवाकटरा 50, बेला 63, अछल्दा 85, दिबियापुर 88, सहायल 25, अयाना 51 व महिला थाना में करीब 98 विवचेनाएं लंबित पड़ी हैं।

विवेचनाओं में हीलाहवाली बरतने वाले थानाध्यक्षों व दरोगाओं की सूची तलब की जाएगी। कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विवेचनाओं में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -मनोज तिवारी, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed