फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   If the judge did not possess Friadion Npenge

फरियादियों की अनदेखी पर भड़के मंडलायुक्त

Wed, 04 Feb 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 04 Feb 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
If the judge did not possess Friadion Npenge

अजीतमल तहसील में  मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्हाेंने अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ हर लाभार्थी को देने के निर्देश दिए। कहा कि सरकारी योजनाओं से वंचित रहने पर संबंधित विभाग के अधिकारियोें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


वहीं लोहिया आवास के लाभार्थियों को प्रथम व द्वितीय किस्तों की चैक वितरित की गईं। तहसील दिवस में फरियादियों की अनदेखी होती देख मंडलायुक्त भड़क गए।

मंडलायुक्त मोहम्मद इफ्तेखारुद्दीन ने कहा सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना समाजवादी पेंशन योजना है। इसका लाभ हर लाभार्थी को दिया जाना है। भदसान निवासी अशोक दुबे कि ग्राम पंचायत भदसान के पीडीएस खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत की। मंडलायुक्त ने डीएसओ से जवाब तलब करते हुए फटकार लगाई।
विज्ञापन


मनोरमा महाविद्यालय के एक दर्जन छात्राें ने विद्यालय में फीस के अतिरिक्त 21000 रुपये वसूलने की शिकायत की। उन्होंने जिलाधिकारी को 15 दिन में रुपये वापस कराने के निर्देश दिए, साथ ही रुपया वापस न किए जाने की दशा में कालेज की मान्यता खत्म करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तहसील दिवस में मंडलायुक्त मुहम्मद इफ्तेखारुद्दीन व जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने औरैया ब्लाक के वर्ष 2012-13, 13-14 व 2014-15 के चयनित लोहिया ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 101 लाभार्थियों को चेक वितरित किए। पारिवारिक लाभ योजना के स्वीकृत 16 लाभार्थियों में सात लाभार्थियों, को चेक वितरित की गईं।

तहसील दिवस में आई कुल 118 में छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया । तहसील में एसपी मनोज तिवारी, सीएमओ डा.नरेंद्र कुमार यादव, सीडीओ शिवराज यादव, सीओ अजीतमल रमेश कुमार भारतीय, एसडीएम अजीतमल बृजपाल सिंह, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप वर्मा,  एक्सईएन विद्युत पंकज शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे ।


औरैया में मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में 125 शिकायतें आई, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो गया। एएसपी विपुल कुमार व एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने फरियादियों की शिकायतें सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed