{"_id":"6314eed28b85db09181db19f","slug":"if-the-health-of-the-bus-deteriorates-then-the-driver-and-operator-will-be-recruited-auraiya-news-knp716410778","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः बस में तबीयत बिगड़ी तो चालक-परिचालक कराएंगे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः बस में तबीयत बिगड़ी तो चालक-परिचालक कराएंगे भर्ती
विज्ञापन
औरैया। सफर के दौरान अगर किसी यात्री की रोडवेज बस में तबीयत खराब हुई तो चालक-परिचालक उसे नजदीकी अस्पताल ले जाएंगे। यात्री के परिजनों को जानकारी देने के बाद ही वह बस को गंतव्य के लिए ले जा सकेंगे। रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने इससे संबंधित निर्देश जारी किए हैं।
रोडवेज बस में भीड़ अधिक होने पर यात्रियों को गर्मी और उमस झेलनी पड़ती है। बस में सवार किसी भी यात्री की अचानक तबीयत खराब होती है तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। बीमार यात्री या उसके साथ मौजूद लोग परिचालक को तबीयत खराब होने की जानकारी देंगे।
जिस रूट पर बस चल रही होगी, उस पर नजदीकी अस्पताल में चालक बस ले जाएगा। वहां पर बीमार यात्री को भर्ती कराने के बाद उसके परिजनों को जानकारी देंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) आरएस चौधरी ने बताया कि सभी चालकों को निर्देश हैं कि किसी यात्री का स्वास्थ्य बिगड़े तो उसे पास के अस्पताल में तत्काल भर्ती कराएं। उसके बाद ही बस गंतव्य के लिए ले जाएं।