फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   If the girlfriend got married, then the lover died by consuming poison.

प्रेमिका की हुई शादी तो प्रेमी ने जहर खाकर दी जान

Sun, 24 Apr 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
If the girlfriend got married, then the lover died by consuming poison.
दिबियापुर। क्षेत्र के एक गांव में जब प्रेमिका की डोली उठी तो प्रेमी ने जहर खा लिया। प्रेमी ने उपचार के दौरान सैंफई में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में परिजन चुप्पी साधे रहे और न ही कार्रवाई के पुलिस में लिखा-पढ़ी की।
विज्ञापन

गुरुवार रात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी की रस्में एक गेस्ट हाउस में हो रही थीं। गांव का ही एक युवक उससे प्रेम करता था। गुरुवार रात में ही युवक औरैया पहुंचा और जहर खा लिया। टेंपो स्टैंड पर युवक का एक टेंपो चालक से झगड़ा भी हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को कोतवाली औरैया ले आई। कोतवाली पहुंचते ही वह उल्टियां करने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन

आनन-फानन औरैया के पास के एक गांव में रहने वाले युवक के मामा को फोन कर सूचना दी गई। फिर युवक को चिचौली जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां से उसे सैंफई रेफर कर दिया गया। शुक्रवार दोपहर युवक ने सैंफई में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ सुरेंद्र नाथ का कहना है कि युवक की जहर खाने से मौत हुई है। मृतक के परिजनों ने न तो तहरीर दी और न किसी पर कोई आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed