फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   If not with the husband-wife suicide by hanging

पति साथ नहीं ले गया तो पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी

Tue, 12 Jul 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Tue, 12 Jul 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
If not with the husband-wife suicide by hanging
मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुरादगंज(औरैया)। चौकी क्षेत्र के चपटा गांव में सोमवार की रात एक महिला ने पति के वियोग में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि पति लुधियाना में काम करता है और कई बार कहने के बाबजूद भी वह अपने साथ नहीं ले गया। इसी से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।

विज्ञापन


  जिला कन्नौज के गुरुसहायगंज निवासी राकेश सिंह की पुत्री उपासना का विवाह क्षेत्र के चपटा गांव निवासी राजवीर चक के साथ हुआ था। उपसाना के चार साल की बेटी व दो साल का बेटा है। राजवीर लुधियाना में एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है।
विज्ञापन


कई बार कहने के बावजूद भी वह उपासना को अपने साथ नहीं ले गया। कुछ दिन पहले राजवीर घर आया था और उपासना ने साथ चलने की जिद पकड़ ली लेकिन वह उसे नहीं ले गया। इसी वियोग में सोमवार की रात उपसाना ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर मृतका के भाई दिलीप व बहन साधना भी पहुंच गई। दोनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सीओ जीडी मिश्रा व कोतवाल डीपी सिंह तथा चौकी इंचार्ज एसपी सिंह मौके पर पहुंच गए और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की।


कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि अभी तक मामले की तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल मामला यही लग रहा है कि पति के साथ न ले जाने के कारण उसने फांसी लगाई है। मृतका के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed