फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   If an incident occurs, people will think the siren is faulty.

Auraiya News: कभी हुई वारदात तो लोग सोचेंगे सायरन है खराब

Sun, 26 Oct 2025 10:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 26 Oct 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
If an incident occurs, people will think the siren is faulty.
औरैया। शहर के प्रमुख बैंकों में बैंक ऑफ बड़ौदा और बंधन बैंक में लगे सुरक्षा सायरन इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से दोनों बैंकों के सायरन बिना किसी कारण के बार-बार बजने लगते हैं। कभी दिन में, तो कभी रात के समय तेज आवाज़ से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सायरन इतने बार बजता है कि अब असली आपात स्थिति में भी लोग यह मान लेंगे कि सायरन खराब है। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि शोर से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। बैंक प्रबंधन का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या आ रही है। जिसे जल्द ठीक कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा प्रणाली को संवेदनशील बनाए रखना जरूरी है लेकिन लगातार बजने वाला सायरन लोगों में भ्रम पैदा कर रहा है। स्थानीय लोगों ने बैंक प्रशासन से तत्काल निरीक्षण कर समस्या का समाधान करने की मांग की है ताकि अनावश्यक शोर और असमंजस दोनों से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed