{"_id":"d0f79d4009c7879fd26b83a32ec4f15a","slug":"if-a-family-ravaged-by-alcohol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो शराब ने उजाड़ दिया एक परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो शराब ने उजाड़ दिया एक परिवार
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 08 Jul 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मासूम बच्चियों के साथ नहर में छलांग लगाने वाली महिला बिलखते हुए पति के शराबी होने की दुहाई दे रही है। उसका कहना था कि पति शराबी है और उसे आए दिन मारता- पीटता है।
विज्ञापन
इसी वजह से उसने आत्महत्या का रास्ता अपनाया। अगर नहर में कूदने वाली सरिता की बात सच मान ली जाए तो उसके पति राकेश बाथम की शराब की लत ने एक हंसता खेलता परिवार बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन
शराब ने एक परिवार के तीन लोगों को मौत से जूझने मजबूर कर दिया। इस हादसे में एक मासूम की तो मौत हो गई है, जबकि दूसरे मासूम का अभी तक कुछ पता नहीं लग सका है। बताते चलें कि कंचौसी क्षेत्र में वर्षो से अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा है।
विज्ञापन