फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ICT lab will be used for multi purpose work

Auraiya News: आईसीटी लैब से मल्टी परपज होंगे काम

Thu, 28 Mar 2024 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
ICT lab will be used for multi purpose work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। बेसिक शिक्षा विभाग में बीआरसी स्तर पर बनाई गईं आईसीटी लैब की स्थापना धीरे-धीरे बहु आयामी सहूलियत देने का काम कर रही है। यहां बच्चों की हाईटेक पढ़ाई के साथ ही प्रशिक्षण, शिक्षकों की उपस्थिति से लेकर अब इसके जरिए मीटिंगों को संपन्न कराया जाएगा। इन लैब को बीएसए कार्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा।
एरवाकटरा से लेकर बिधूना, अजीतमल व अन्य बीआरसी में तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों को बैठकों के लिए ककोर आना पड़ता है। एरवाकटरा से 50 किमी दूर ककोर पहुंचना बीईओ के लिए काफी कुछ समय को बरबाद करने वाला होता है। समय की इस बर्बादी को कम करने के लिए आईटीसी लैब को बीएसए कार्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़कर जूम मीटिंग की व्यवस्था अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

ककोर मुख्यालय तक होने वाली दौड़ अब कम होगी। विभागीय कार्यों में शिक्षकों की उपस्थिति को भी यहां से माॅनीटर किया जा सकेगा। रोजाना दो बार अधिकारी इस लैब के जरिए आपस में एक साथ संवाद करते हुए कार्यों की समीक्षा करेंगे। वहीं एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे नए शिक्षण सत्र के तहत टेबलेट से उपस्थिति को शत प्रतिशत शुरू कराने को लेकर इसी लैब को अहम तौर पर प्रयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
वर्जन
आईटीसी लैब को ककोर मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़कर जूम बैठकों को आयोजन कराया जाएगा। अब खंड शिक्षा अधिकारियों को ककोर मुख्यालय तक विशेष परिस्थितियों में ही आना होगा। चुनाव संपन्न हो जाने के बाद इसे अपनाया जाएगा। फिलहाल नए शिक्षण सत्र से टेबलेट से शिक्षकों की उपस्थिति को शत प्रतिशत कराने पर जोर दिया जाएगा।
-अनिल कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed