फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Husbands, wives standing two seats Satha

दो सीटों पर पतियों के खिलाफ खड़ीं पत्नियां

Sun, 05 Feb 2017 11:25 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sun, 05 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Husbands, wives standing two seats Satha
UP Election 2017: 302 millionaires are contesting in the first phase
जिले की दो विधानसभा सीटों पर पतियों के खिलाफ पत्नियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। मगर यह पत्नियां पति के खिलाफ ताल नहीं ठोंक रही हैं। पतियों के चुनाव में मददगार साबित हो रही हैं। पति प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में अधिक वाहन व खर्च के लिए यह तरीका निकाला है।
विज्ञापन


औरैया सदर सीट से रमेश दिवाकर भाजपा की टिकट पर प्रत्याशी हैं। इनकी पत्नी लक्ष्मी देवी ने भी इसी सीट से पर्चा दाखिल किया है। डमी प्रत्याशी होने के बाद भी इन्होंने अपना नामांकन वापस नही लिया। अब स्थिति यह है कि रमेश दिवाकर भाजपा के टिकट से व उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी निर्दलीय चुनावी मैदान में है। यही स्थिति दिबियापुर सीट पर भी है। यहां रामकुमार अवस्थी बसपा के टिकट पर चुनाव मैदान में है। इनकी पत्नी संध्या अवस्थी ने निर्दलीय नामांकन किया है। अब पति पत्नी दोनों ही मैदान में है।
विज्ञापन

दोनों प्रत्याशियों की पत्नियां प्रत्याशी जरूर हैं, लेकिन पति के खिलाफ ताल नही ठोंक रही हैं।

बल्कि पति के चुनाव के लिए मददगार साबित हो रही हैं। कारण है चुनाव आयोग प्रचार के लिए सीमित वाहन की ही अनुमति दे रहा है। ऐसे में पत्नियों के नाम पर भी वाहनों की अनुमति मिल जाएगी। उन वाहनों से पति के ही लिए प्रचार किया जाएगा। इसके अलावा कुछ खर्च का भी हिस्सा पत्नियोें के नाम पड़ जाएगा जो कि खर्च सीमा से भी राहत मिलेगी। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि अगर कोई डमी प्रत्याशी दूसरे का प्रचार करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed