{"_id":"635c1c759d4c17215129a1c9","slug":"husband-who-is-absconding-in-husband-s-murder-arrested-auraiya-news-knp725405427","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की हत्या में फरार चल रहा पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की हत्या में फरार चल रहा पति गिरफ्तार
विज्ञापन
दिबियापुर । अवैध संबंधों के विरोध में पत्नी की हत्या करने के बाद शव कुएं में फेंकने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार उसे जेल भेज दिया गया।
सीओ औरैया प्रदीप कुमार ने बताया कि 31 अगस्त को दिबियापुर के बख्तावरपुर मेें एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला था। मृतका की पहचान गांव की ही रहने वाली मीना पत्नी मंगल सिंह के रूप में हुई थी। मृतका के अजीतमल निवासी भाई झब्बू सिंह उर्फ राजकुमार ने मृतका के पति मंगल, चचेरी देवरानी रेखा व देवर टंडे के खिलाफ हत्याकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
हत्यारोपी रेखा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फरार हत्यारोपी पति और देवर पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने मंगल सिंह को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा के अनुसार पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पति मंगल और रेखा के बीच अवैध संबंध थे। पत्नी इसका विरोध करती थी, जिसके चलते उसकी हत्या की गई थी।