{"_id":"c7dfd79035e8c10c40a7c0554f4ce6b8","slug":"husband-had-murder-to-wief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने ही की थी प्रतिभा की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने ही की थी प्रतिभा की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 21 Jan 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रहमनगर में डेढ़ माह से लापता नवविवाहिता प्रतिभा की हत्या कोई और नहीं बल्कि उसके ही पति ने किया था। पुलिस ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए आरोपी की निशानदेही पर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि तीन नवंबर 2014 से ब्रहमनगर निवासी प्रतिभा चौहान पत्नी संजय उर्फ शनि लापता हो गई थी। प्रतिभा की बात अपने पिता शिवशरण से नहीं हुई तो पिता ने ससुरालीजनों पर पुत्री की हत्या कर शव गायब किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। तभी से पुलिस मामले की जांच करने में जुटी थी।
विज्ञापन
एक पखवाड़े पूर्व आरोपी पति ने न्यायालय में समर्पण किया था। मामले की विवेचना कर रहे सीओ सिटी शिवराज सिंह ने न्यायालय में पत्र दाखिल कर आरोपी से पूछताछ किए जाने की अपील की थी। सीजेएम सत्यप्रकाश द्विवेदी ने गत 18 जनवरी को आरोपी संजय उर्फ शनि को पांच दिन के लिए पुलिस की कस्टडी में देने के आदेश पारित कर दिए।
विज्ञापन
मंगलवार को सीओ सदर शिवराज सिंह व कोतवाल विक्रमाजीत सिंह फोर्स के साथ पत्नी के हत्यारोपी शनि की निशानदेही पर घर पहुंचकर साक्ष्य तलाशे। पुलिस के मुताबिक आरोपी शनि ने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है। आए दिन विवाद से परेशान होकर उसने यह उठाया। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।